Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बीकानेर. बीकानेर अंचल में सुबह शहर में आंधी रही, वहीं गांवों में बारिश हुई। आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में धूलभरी हवा, बारिश व ओले पड़ने की संभावना है। सुबह से आसमान साफ होने से सूरज की तेज तपिश रही। तेज तपिश ने शहरवासियों को बेहाल किया।

दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। काले घने बादलों से शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आंधी का दौर शुरू हुआ। ग्रामीण व शहर के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्शियस रहा।

नापासर में तेज बारिश

नापासर. कस्बे में रविवार शाम को पांच बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। करीब आधे पौन घंटे तेज बारिश होने से मुख्य बाजार सहित गली मोहल्ले व आम रास्ते बरसाती पानी से लबालब हो गए।

खाजूवाला में हुई बारिश

खाजूवाला. उपखण्ड क्षेत्र में में रविवार दोपहर आंधी के बाद तेज बारिश हुई। गांव 8 केवाईडी में बारिश के कारण गलियों में पानी भर गया।

सींथल. कस्बे मे रविवार शाम तेज बौछारों के साथ बारिश हुई। बारिश ने जमीन की ऊपरी परत को भिगो दिया तथा गलियों व मोहल्लों मे पानी जमा होने से कीचड़ फैल गया।

Category

🗞
News

Recommended