Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
खबर यूपी के अमेठी से है जहां मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक बाप ने ही अपनी 18 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए सी ओ गौरीगंज अर्पित कपूर ने बताया कि मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव की रहने वाली रितु गौतम का पड़ोसी सुधीर से अवैध संबंध था जिसकी जानकारी पिता राम चन्द्र को होने पर उसने कड़ी आपत्ति करते हुए बेटी को समझाया था लेकिन प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि बेटी मानने को तैयार न थी। दोनों के संबंधों से हो रही बदनामी के चलते उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी पिता राम चन्द्र वहीं मौजूद रहा। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फौरन पिता राम चन्द्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। बाइट अर्पित कपूर, सीओ गौरीगंज

Category

🗞
News

Recommended