Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
किसानों की आय हो रही सुनिश्चित

किसान दिखा रहे योजन में रुचि

किसानों को मिल रहे आय के एक से अधिक स्त्रोत

किसानों को मिलने वाली आय सुनिश्चित करने और टिकाऊ खेती के राष्ट्रीय मिशन के तहत प्रदेश में शुरू की गई नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिवल एग्रीकल्चर योजना नमसा कोटा संभाग के किसानों में लोकप्रिय हो रही है। खासतौर पर बूंदी जिले के किसान इस योजना में रुचि दिखा रहे हैं। योजना का लाभ उठाने किसानों को केवल खेती बल्कि पशुपालन से जुड़ कर आय के एक से अधिक स्त्रोत मिल रहे हैं।
प्रदेश के बूंदी जिले में गत वर्ष शुरू की गई नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिवल एग्रीकल्चर योजना नमसा के तहत कृषि विभाग को बूंदी जिले में जजावर ग्राम पंचायत के खोड़ी ब्लॉक के किसानों को योजना से जोड़ रहा है। योजना के तहत दी जाने वाली गतिविधि यदि किसान अपनाता है तो उसे सरकार की ओर से लागत की पचास प्रतिशत राशि या अधिकतम 1 लाख रुपए का अनुदान के रूप में सहायता दी जाएगी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended