Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नीमच जावी। ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश द्वारा संचालित सार्थक जिला नीमच संस्था द्वारा अनवरत रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के रचनात्मक आयोजनों की सफलता और प्रत्येक व्यक्ति तक गतिविधि का व्यापक प्रचार प्रसार हो और इच्छुक प्रतिभाएं सहभागी बनें। इसलिये कार्यकारिणी का विस्तार निरन्तर जारी है। इसी तारतम्य में सार्थक प्रयास फाउन्डेशन जिला नीमच के चेयरमैन दिलीप पाटीदार जावी ने नीमच तहसील संयोजक पद पर तुषार पुरोहित (जावी) नीमच को नियुक्त किया है। फाउंडेशन चेयरमैन पाटीदार ने बताया कि मंच के मार्गदर्शन में फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान, रांगोली, चित्रकला, एकल, दलीय, बौद्धिक प्रतियोगिताऐं, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान जागरूकता एवं रक्तदान शिविर, कृषक संगोष्ठी, योग, प्राणायाम एवं आध्यात्मिक शिविर, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण एवं संवर्धन संगोष्ठी का वार्षिक कार्य योजना अनुसार आयोजन किया जाता है।

Category

🗞
News

Recommended