Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने किया प्रदर्शन
आंदोलन की दी चेतावनी
बिजली और पानी के बिल की माफी को लेकर रविवार को इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया। वेदपुरी वाल्मिकी बस्ती और अमरगढ़ कच्ची बस्ती क्षेत्र के निवासी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसीम और आशीष कुमार चौहान के नेतृत्व में जनता ने विरोध जताया और सरकार से बिजली और पानी के बिल की माफ किए जाने की मांग की। इस दौरान आशीष कुमार ने कहा कि बिजली के बिल, पानी के बिल और स्कूल की फीस माफ नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी और प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Category

🗞
News

Recommended