Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रदेश की राजधानी जयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिन से चल रहा टिड्डी हमला सोमवार को भी जारी रहा। टिड्डी दल ने सोमवार को कालाडेरा और आसपास के कई गांवों में अपना डेरा डाल दिया जिससे ग्रामीण और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को किसानों ने बर्तन और पीपे आदि बजा कर इन्हें भगाया इसके बाद यह दल यहां से आगे बढ़ गया।
इससे पहले गत रात को टिड्डी दल कानरपुरा, बाई का बास एवं घिनोई के कुछ हिस्सों में रुक गया था।टिड्डी दल की सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पंहुचे और इन्हें नियंत्रित करने की कारवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि टिड्‌डी दिन में उड़ती हैं लेकिन रात को पेड़ों पर रुक जाती है इसलिए रात के समय दमकल और स्प्रे मशीन मंगवाकर छिड़काव करवाया जिससे 60 प्रतिशत टिड्डियों का सफाया हो गया। इस दौरान रात्रि में चौंमू विधायक रामलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने टिड्डी दल से प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

Category

🗞
News

Recommended