Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में अज्ञात चोरों ने किसान के मकान में सेंध लगाकर हजारों की नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मलकपुर निवासी अल्लादीन व वाजा पुत्र मंजुरा ने गांव के बाहर खेत पर अपने मकान बनाए हुए हैं। आरोप है कि बीते रविवार की रात्रि को दोनों भाई अपने परिवार के साथ मकान के बाहर सो रहे थे। मध्य रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने एकांत का लाभ उठाते हुए मकान में सेंध लगाकर भीतर घुस गए और पूरे मकान को खंगालते हुए सामान को चोरी कर लिया। सुबह जाग होने पर दोनों भाइयों को घर में हुई चोरी की जानकारी मिली तो हड़कम्प मच गया। जिसके चलते पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और मौके से लौट आई। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने मकान से 80,000 रूपये की नगदी, 5 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात को चोरी कर लिया है। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended