मध्य प्रदेश के सागर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां राशन के बदले धर्म का सौदा कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के समय से किया जा रहा है। इस मामले की खबर ना तो सरकार को है और ना ही प्रशासन को जिसके चलते बड़े पैमाने पर दलित आदिवासियों तथा अन्य कमजोर तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन करने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जांच उपरांत कार्रवाई की बात कर रहे हैं। परंतु इस मामले में जांच सागर जिले तक ही नहीं सीमित रहना चाहिए, यह एक बहुत बड़ा मामला है। कहीं ऐसा तो नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी लॉक डाउन पीरियड के दौरान धर्मांतरण के प्रयास का यह खेल चालू हुआ हो और कई लोगों ने अब तक धर्म परिवर्तित कर लिया हो।