Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुल्तानपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर एक्ट में वांछित 25000-25000 रुपये के चार पुरस्कार घोषित सहित सात आरोपित को गिरफ्तार किया है । इनके पास से दो अदद अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने गिरोहबंद समाज विरोद्धी क्रियाकलाप अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपित पुलिस की पकड़ में नही आ रहे थे। चार पर पचीस-पचीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा अन्य पर भी 15 और 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार की रात में पत्तीपुर जंगल में किसी घटना को अन्जाम देने की फिराक में इक्ठ्ठा हुए है। मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदीकर दबिश देकर सात व्यक्तियो गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में पप्पू फकीर उर्फ जैनुद्दीन पुत्र शब्बीर, घपोलर उर्फ मो. कलीम पुत्र रफीक, मोनू उर्फ मो. शमीम पुत्र वशीर निवासीगण जूडापट्टी, राजू उर्फ सराफतउल्ला, काजू उर्फ शरातउल्ला, अन्सार कुरैसी पुत्रगण सफातुउल्ला, महबूब पुत्र स्व. ननकू उर्फ जमील निवासीगण ज्ञानीपुर शामिल है। इनके पास से दो अवैध तमंचा बरामद किया गया है। आरोपित आवारा छुट्टा घूम रहे गौवंशो का वध कर मांस विक्रय पूर्व में किया जाता रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended