Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फ़तेहपुर। थरियांव थाना के अंतर्गत बिलंदा नेशनल हाईवे सुंदरम कोल्ड स्टोर के समीप एक मारुति कार चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर सहित दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताते चलें की सुबह 6:00 बजे के समय बिहार के वैशाली जनपद से यह लोग हरियाणा जा रहे थे। जिसमें ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसकी वजह से गाड़ी कंट्रोल न हो सकी और सीधे ट्रक में जाकर भिड़ गयी। जिसकी वजह से नुर्शीद उर्फ मुन्ना 40 वर्ष पुत्र मोहम्मद सुलेमान, मो. समशेर 38 वर्ष पुत्र मोहम्मद इसराइल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। नुर्शीद उर्फ मुन्ना पुत्र सुलेमान थाना सराय, गाँव मटियारा वार्ड नंबर 6 वैशाली के रहने वाले थे, और मोहम्मद शमशेर पुत्र इसराइल 38 वर्ष थाना राजा पाकर गांव पनगढ़ के रहने वाले थे, वही ड्राइवर गोलू यादव राजा पाकर वैशाली के रहने वाले हैं, और मोहम्मद सद्दाम पुत्र असलम भी हाजीपुर गांव राजा पाकर थाना वैशाली के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पाते ही हसवा पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल भेज दिया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended