Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर में जिले की यात्री बसों पर चलने वाले चालक और परिचालकों ने आज शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि यात्री बसों के चालक और परिचालक देश की अहम कड़ी है। हम लोगों के द्वारा रात दिन यात्रियों की और सरकार की सेवा की जाती है। लॉकडाउन में भी हम 4 महीने से सरकार के साथ खड़े रहे। लेकिन लॉकडाउन के इस दौर में हम आर्थिक तंगी से काफी परेशान हैं। एक ओर तो सरकार ने अनेक प्रकार से उद्योगपतियों मजदूरों की मदद की है, लेकिन चालक परिचालक संघ की और से हम मांग करते हैं कि यात्री बसों पर चलने वाले चालकों और परिचालकों की भी आर्थिक मदद की जाए। हम बहुत परेशान हैं। काम धंधे बंद पड़े हैं। सरकार की वर्तमान नीतियों से आगामी समय में भी बसें चलना मुश्किल है। ऐसे में हमारा घर चलाना मुश्किल हो गया है। अतः हमें उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। 

Category

🗞
News

Recommended