Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन-देवास के बीच नरवर में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए उज्जैन के संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना में अज्ञात ट्रक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। फिर नरवर में सड़क किनारे एक पेड़ को टक्कर मार दी। उसके बाद मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। टक्कर से पेड़ भी गिर गया, जिससे रोड से आना जाना बाधित हुआ। पेड़ को काटकर हटाया गया। घटना में बाइक सवार अजहरुद्दीन 29 और रिहान 13 निवासी नरवर जिला उज्जैन घायल हुए, इनमे अजहरुद्दीन की हालत नाजुक है। घटना की स्थिति को ऐसे समझा जा सकता है कि जैसे ही ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया और ट्रक पेड़ से जा टकराया, लेकिन ट्रक की स्पीड इतनी थी कि वह पेड़ को टक्कर मारते हुए निकल गया और पेड़ भी बाइक सवारों पर आ गिरा, जिससे पेड़ की लकड़ी के नीचे घायलों की बाइक तक दब गई। जो तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है। हालांकि इस मामले में नरवर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है और घायलों का उज्जैन के संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Category

🗞
News

Recommended