Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बहराइच। विधवा महिला द्वारा पुलिस की शिकायत करने व खबर छपने से बौखलाये सिपाहियों ने महिला के घर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। मुर्तिहा कोतवाली के सिपाही रामू गौड़ व हरीश पासवान ने मंगलवार उसके घर पहुंचकर चूल्हा फोड़ दिया व बर्तनों को कूच दिया। जिसके बाद महिला व उसका परिवार दहशत में है। मामला मुर्तिहा कोतवाली अन्तर्गत कठवतिया का है। गौरतलब हो कि सोमवार को दर्ज मुकदमें में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व पुलिस तथा आरोपियों द्वारा मुकदमें में सुलह कर लेने की धमकी को लेकर विधवा मुन्नी द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। ज्ञातव्य हो कि कोतवाली मुर्तिहा अन्तर्गत ग्राम कठवतिया में विनय निषाद को दबंगों ने बीते 23 अप्रैल को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। जिसके बाद बीते 31 मई को विनय की मौत हो गई थी। विनय की पत्नी मुन्नी के तमाम प्रयासों के बाद मामले में मुअस 119/20 धारा 452, 323, 506, 304 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसमें अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई व लेनदेन कर पुलिस ने मामला रफादफा कर लिया। मृतक विनय की पत्नी मुन्नी के मुताबिक बीते 21 जून को एक आरोपी उसके घर पहुंचकर उससे अश्लील बातें करने लगा था। तथा कहा कि तुम्हारा पति मर गया तो मेरे साथ रहो। मामले में पुलिस भी पीडि़ता को धमकी दे रही है कि मुकदमें में सुलह कर लो नहीं तो तुम्हारे विरूद्ध मुकदमा लिखकर जेल भेज देंगे। जिस पर मुन्नी देवी द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। जिसके बाद मीडिया खबर प्रकाशित की गई थी। जिससे बौखलाये सिपाहियों ने महिला के घर पहुंचकर उत्पात मचाया। 

Category

🗞
News

Recommended