Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला कस्बे में व्हाट्सऐप के स्टेटस पर अवैध हथियार के साथ स्टेटस लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कई दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान निवासी सलमान पुत्र हाजी मौसम ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर अवैध तलवार के साथ अपना स्टेटस लगाया था। स्टेटस पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने की जानकारी साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह को लगी तो उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने युवक को कस्बे के बाइपास रोड से अवैध तलवार सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

Category

🗞
News

Recommended