Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पान बिहार में नगर पूजा का आयोजन कर की सभी देवी देवताओं की पूजा। नगर पूजा का आयोजन कर की सभी देवी देवताओं की पूजा प्रतिवर्ष अनुसार आषाढ़ मास में नगर के देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए गांव में किसी प्रकार की महामारी नहीं आये, फसल अच्छी पैदा हो, बारिश अच्छी हो, इसके लिए संपूर्ण देवी देवताओं की सार्वजनिक पूजा की जाती है। पूजा के 1 दिन पूर्व पूरे नगर में पूजा की डौंडी पिटाई जाती है। दूसरे दिन सभी ग्रामीण द्वारा एकत्रित होकर पूरे नगर में देवी देवता को मनाया जाता है। मंगलवार को यहां पर पूजा के लिए चौरा स्थित देव महाराज मंदिर पर ग्रामीण इकट्ठे होकर जुलूस के रूप में ढोल धमाकों के साथ मुंदडिया भैरव से पूजन करके पूरे नगर के देवताओं की पूजा की गई। खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया पश्चात यहां पर महाप्रसाद वितरण की गई।

Category

🗞
News

Recommended