Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन चिमनगंज थाने में एक 5 साल के बच्चे के साथ गलत हरकत करने को लेकर मामला दर्ज किया गया। मामला बच्चे से जुड़ा हुआ था, इसलिए कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला, थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। आरोपी विजय पिता विवेक जादौन के खिलाफ धारा 377 363 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी। लेकिन उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत तुरंत 1 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में चिमनगंज पुलिस ने सफलता हासिल की। 

Category

🗞
News

Recommended