Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है .सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है .देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख से भी ज्यादा हो गया है राजस्थान में भी कोरोना के फैलने का सिलसिला जारी है. यहां अब तक साढ़े 18 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. हालांकि राजस्थान सरकार कोरोना वायरस के साथ डटकर मुकाबला कर रही है. राज्य में अब तक 80% से ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और अब लगभग 20% ही एक्टिव केस बचे हैं .सरकार लगातार लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से कहा है कि वे जनता के बीच जाकर उन्हें कोरोना वायरस के प्रति सावचेत करें .कोरोना संक्रमण से बचने का तरीका बहुत आसान है. जिस तरह से चुनाव जीतने के बाद नेता जनता को अपनी शक्ल नहीं दिखाते और जनता से दूर रहते हैं ,वैसे ही लोगों को भी चेहरे पर मास्क से अपना चेहरा ढंककर रखना चाहिए और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए .देखिए इसी मुद्दे पर कार्टूनिस्ट सुधाकर की सोच को दर्शाता ये कार्टून

Recommended