Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला कस्बे के बाईपास मार्ग पर पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। किसान ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई है। रविवार को हरियाणा के जिला पानीपत से मुर्तजा नाम का किसान पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र में जा रहा था। जैसे ही किसान कस्बे के बाईपास मार्ग पर पहुंचा तो सड़कों पर अधिक गड्ढे हो जाने के कारण ट्राली का पहिया गड्ढे में गिर जाने से ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर चालक का मुर्तजा ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर चालक किसान मुर्तजा का कहना है कि सड़क पर पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया है।

Category

🗞
News

Recommended