Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दतिया प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर ग्वालियर रोड पर स्थित गौशाला पहुंच कर गायों को चारा खिलाया। दतिया के स्थानीय मंदिरों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने देवी देवताओं के दर्शन लाभ भी लिए। दतिया के कस्तूरी गार्डन में सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं भाग लिया। यह कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के दौरान सड़कों पर तैनात एनसीसी के छात्रों का सम्मान समारोह था। आयोजन विजय झंडा गुरु द्वारा आयोजित किया गया था। आयोजन में मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने एनसीसी के छात्रों का शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस दौरान दतिया कलेक्टर रोहित सिंह, दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर भी मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended