Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा सांवेर के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गयी, इस मौके पर मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी किसान का 2 लाख तक का कर्जा माफ नहीं किया गया है, जबकि राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ हो जाएगा नहीं तो मुख्यमंत्री ही बदल देंगे, लेकिन हम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को 10 नहीं बल्कि 10 महीने से ज्यादा का वक्त दिया लेकिन एक भी वचन पूरा नहीं हुआ। चाहे वो अतिथि शिक्षक का मामला हो या फिर किसान कर्ज माफी की बात हो। जब इन वचन को पूरा करने की मांग को लेकर ज्योतिराज सिंधिया ने कहा वो सड़क पर उतर जाएंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कह दिया कि सड़क पर उतरना है तो उतर जाओ और इसी वजह से हम मध्यप्रदेश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए है। जनता सब जानती है और सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार मंत्रिमंडल मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है जल्दी फैसला ले लेंगे।

Category

🗞
News

Recommended