Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ग्रेटर नोएडा पुलिस और बाईक सवार बदमाशो के बीच चेकिंग के दौरान चैरी काउण्टी पुलिस चौकी के पास हुए मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार के इनामी बदमाश पैर में गोली लगाने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने कामयाब रहा। घायल बदमाश विक्रम के कब्जे से एक तंमचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराके उसके साथी कि तलाश शुरू कर दी है।

एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की रात को थाना बिसरख पुलिस की टीम दौरान चैरी काउण्टी पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी पर वाहन की कि चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिये पुलिस ने जब उन्हें रुकने को कहा, तो बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पुलिस कि गोली पैर में लग गई और वह गिर गया पुलिस मौके पर ही उसे को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने कामयाब रहा।

#Noida #NoidaPolice #PoliceEncounter

Category

🗞
News

Recommended