Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
खबर अमेठी से है जहाँ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के निर्देश पर देव चंद्र सिंह ( मुन्ना ) प्रभारी आसल क्षेत्र की अध्यक्षता में आज भादर बाजार उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें उदय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, हरि प्रताप सिंह को महामंत्री, सत्यनारायण सोनी को कोषाध्यक्ष, अनंत लाल बरनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विनोद कुमार कनौजिया को संगठन मंत्री के पदों पर मनोनीत किया गया। वही इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता, हिमांशु अग्रहरी, राहुल लोहिया, टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended