Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 12 दिन पूर्व दोनों ने पति की हत्या कर दी थी और पुलिस उसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

#Uppolice #Patipatni #Firozabad

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी अर्जुन सिंह की 27 जून को हत्या हो गई थी। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई थी। सात जून को मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। तभी से पुलिस इस घटना के खुलासे में जुट गई थी। जांच में पुलिस ने हर बिंदु को शामिल किया था।

Category

🗞
News

Recommended