Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रश्न: मेरा नाम नरेन्द्र सिंग है। मेरा सवाल ये है कि बिना पढ़े परीक्षा में कैसे पास हुआ जाए?

इस सवाल का जवाब देते हुए सद्गुरु बता रहे हैं कि जब हम कहते हैं कि “बिना पढ़े परीक्षा में कैसे पास हुआ जाए?” तो हम कह रहे हैं कि, “किसी भी चीज के बारे कुछ भी जाने बिना सर्टिफ़िकेट कैसे हासिल किया जाए?” सद्गुरु आगे कहते हैं कि अभी हमारे साथ बस इतना हुआ है कि हमने अपने अहंकार को ताकत दी है और अपनी इच्छाएं बढ़ा ली हैं। जबकी हमें करना ये चाहिए कि हम अपनी बुद्धिमत्ता को ताकत दें और अपनी क्षमताएं बढ़ाएं। शिक्षा का यही मकसद है, जीवन का यही मकसद है। शिक्षा का मतलब परीक्षाएं पास करना नहीं है। शिक्षा का मतलब है सीखना।


एक योगी, युगदृष्टा, मानवतावादी सद्गुरु, एक आधुनिक गुरु हैं, जिनको योग के प्राचीन विज्ञान पर पूर्ण अधिकार है। विश्व शांति और खुशहाली की दिशा में निरंतर काम कर रहे सद्गुरु के रूपांतरणकारी कार्यक्रमों से दुनिया के करोडों लोगों को एक नई दिशा मिली है। दुनिया भर में लाखों लोगों को आनंद मार्ग में दीक्षित किया गया है।

Recommended