Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ललितपुर। कोरोना काल में जहां एक ओर सरकार गरीब मजलूम पात्र लाभार्थियों को उनके भरण पोषण के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमानुसार कोटेदारों के माध्यम से
कार्ड धारकों को रसद सामग्री दिलवाने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ भ्रष्ट कसम के कोटेदार सरकार द्वारा भेजी गई रजत सामग्री को पात्र लाभार्थियों को न देकर खुले बाजार में ब्लॉक कर देते हैं और लाभार्थियों को कोई ना कोई बहाना बनाकर पहला देते हैं या फिर उनसे कह देते हैं कि इस महीने सरकार की तरफ से राशन कमाया है इसलिए मानक के अनुसार राशन नहीं मिलेगा बल्कि कम राशन मिलेगा इस प्रकार कुछ कोटेदारों द्वारा सरकार जनता के साथ खुलेआम धोखाधड़ी कर लूटपाट कर रहे हैं। कोटेदार की हरकत का वीडियो एक ग्रामीण ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हाल ही में ताजा मामला विकास खण्ड बिरधा की ग्राम पंचायत बंट का है। जहां का दबंग कोटेदार प्रकाशचंद लगातार ग्रामीणों को बेवकूफ बनाकर झूठ बोल रहा है और सरकार द्वारा भेजे जा रहे राशन में प्रति यूनिट कटौती कर उन्हें एक किलों कम राशन देने का काम कर रहा है गांव में कई पात्र लाभार्थी ऐसे भी हैं जिन्हें तो वह राशन देता ही नहीं बल्कि उनके हिस्से का राशन बचाकर खुले बाजार में ब्लैक में बेच देता है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार दबंग किस्म का व्यक्ति है जो अधिकारियों से सांठगांठ कर हम लोगों के हिस्से का राशन बाजार में ब्लैक कर बेचता है। लेकिन हम लोगों को राशन नहीं देता उल्टी धमकी देता है कि जहां जाना है जाओ, जहां जिस अधिकारी से शिकायत करो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
कोटेदार का ग्रामीणों से कम राशन लेन-देन की बार्ता करते हुए धमकी देने का एक वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कोटेदार कह रहा है कि 1 किलो राशन प्रति यूनिट कम मिलेगा और ऐसा सभी कोटेदार करते हैं तुम्हें राशन फ्री में मिल रहा है जितना दे रहे हैं उतना ले जाओ।

Category

🗞
News

Recommended