Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांंधला कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार कालोनी निवासी एक युवक से ठग से फौजी बनकर फ्रिज देने के नाम पर हजारों रूपये की नगदी ठग ली। पीड़ित ने ठग के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ठग की तलाश कर रहीं है। कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार कालोनी निवासी युवक जावेद ने 22 जुलाई को ओएलएक्स पर फ्रिज का ऐड देखा था। युवक ने ऐड पर पड़े नंबर पर बात की तो युवक ने बताया वह मेरठ में सेना में जवान है, और उसका नाम प्रशांत दुबे है। युवक जावेद व प्रशांत के बीच फ्रिज की बात हुई, तो प्रशांत ने युवक को आठ हजार रूपये खाते में डालने को कहा। युवक ने रूपये प्रशांत के खाते में लगा दिए। आरोप है कि युवक प्रशांत ने जावेद को बताया कि वह रूपये दो किस्तों में खाते में जामा करे। जो रूपये उसने लगाए है, वह उसे वापस कर दिए जायेंगे। इसी तरह से ठग ने युवक को अपने झांसे में लेकर लगभग चालीस हजार रूपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रूपये ठगने वाले ठग की तलाश कर रहीं है। 

Category

🗞
News

Recommended