Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फ़तेहपुर। खागा तहसील के अंतर्गत थाना किशनपुर क्षेत्र ग्राम नरौली (गढ़ा गाँव) निवासी उमेश कुमार जिस की आयु तकरीबन 40 वर्ष और उनकी पत्नी रन्नो देवी की आयु 35 वर्ष थी, जो कि  बीती रात  लगभग 12:30 बजे ग्यारह हजार हाईटेशन  बिजली की जर्जर लाइन की तार टूट कर इन दंपति पर गिर गई। जिससे उमेश कुमार की दुकान में आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान बिजली के तार में  पैर पड़ने से उमेश करंट की चपेट में आ गया। वहीं उसको ऐसी हालत में देख कर उसकी पत्नी रेनू देवी ने उसको बचाने की कोशिश की,  जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। पति-पत्नी ग्राम पंचायत गढा के नरौली स्थित घर पर ही तार टूटकर गिरने से चपेट में आ गए। घटना  के बाद विद्युत विभाग के प्रति ग्रामीणों में काफी नाराजगी दिखाई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जेई विद्युत विभाग को जर्जर तार सही करवाने के लिए कहा गया था। शायद विभाग यही बड़ी घटना का इंतजार कर रहा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, घटना के बाद से किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended