Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटौंजा, लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटौंजा चौराहा एवं बाजार वाली क्रॉसिंग व माल रोड एवं मानपुर टोल टैक्स के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो भी व्यक्ति बिना माक्स एवं बिना हेलमेट के बाइक से जा रहा हैं उसका चालान किया जा रहा है।कोरोना संक्रमण इटौंजा क्षेत्र में तेजी से फैला हैं। जिसको देखते हुए इटौंजा पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही हैं हर एक चौराहे पर पुलिस बाइक एवं फोर व्हीलर का चालान कर रही है।इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर के नेतृत्व में इटौंजा पुलिस हर एक चौराहे बैरियल पर मुस्तैद है। नदीम अहमद सिद्दीकी एसआई, महेश कुमार शुक्ला एस आई, दिलीप कुमार कांस्टेबल, चौराहे पर हो रहा है सघन चेकिंग अभियान जहां पर बिना माक्स वालों का चालान किया जा रहा हैं जो भी व्यक्ति बिना हेलमेट के उसका भी चालान हो रहा हैं। इटौंजा पुलिस हर चौराहे पर मुस्तैद है हर एक गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है फर्जी घूमने वालों का भी चालान किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended