Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
महोबा जिले में बरसात के पानी से स्विमिंग पूल बन गये जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा के सदर विधायक ने अपनी ही सरकार के विधायको, सांसदों की उदासीनता पर प्रहार करते हुये , बेबाक बोलते हुई कहा कि यहां की जनता बहुत भोली है ,,, अगर संसद विधायक को इसी पानी मे घसीट लेती तो समस्या का समाधान हो जाता । शायद विधायक जी भूल आगये कि वो खुद इस क्षेत्र के सदर विधायक है !

देखिये,,, पानी मे डूबा हुआ यह महोबा का जिला अस्पताल है जिसमे घुसे बरसात के पानी ने इसे पानी , पानी कर दिया है । पूरे अस्पताल में घुटनो तक पानी भरा हुआ है । जिला अस्पताल की इस दुर्दशा पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था तब शासन , प्रशासन की नींद टूटी थी और कल डीएम ने बरसते पानी मे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था और आज पानी मे डूबे जिला अस्पताल से महज कुछ ही दूरी पर रहने वाले भाजपा के सदर विधायक राकेश गोस्वामी दो हफ्ते से पानी मे डूबे जिला अस्पताल को देखने पहुंचे और जन प्रतिनिधियों की नाकामी पर बेबाक ढंग से बोलते हुई कहने लगे कि यहां की जनता बहुत सीधी है वरना संसद, विधायक को पानी मे खींच लेती तो इस समस्या का समाधान हो गया होता ,, सुनिये भाजपा विधायक के बोल

Category

🗞
News

Recommended