Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा हवेली गांव में बीते 23 जुलाई को मारपीट में घायल हुए 48 बर्षीय युवक वीर सहाय की मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जहाँ हत्या आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने कटरा पुलिस पर मारपीट की रिपोर्ट हत्या में न दर्ज करने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने सड़क पर धरना देने लगे। जिससे सड़क पर जाम लग गया। वहीं सूचना पर सीओ प्रवीण कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई जहाँ सीओ ने परिजनों को समझाया और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन परिजनों को दिया। जिसके बाद नाराज परिजनों का गुस्सा शांत जिसके बाद जाम खुल सका। वहीं कटरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में भालू नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Category

🗞
News

Recommended