Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट गठन की कवायद शुरू हो गई है। उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी का कहना है कि ट्रस्ट के 15 में से 8 सदस्यों का नाम तय हो चुका है। जल्द ही ट्रस्ट का ऐलान होगा। 5 अगस्त के बाद धुन्नीपुर गांव में मिली जमीन पर मस्जिद बने या फिर कुछ और इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार यूपी सरकार ने अयोध्या से 25 किमी दूर सोहावल तहसील के धुन्नीपुर गांव में सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन आवंटित की है। बोर्ड ने जमीन के लिए अपना स्वीकृति पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से विलंब हुआ और जमीन का चिन्हांकन नहीं हो पाया। फिलहाल, आवंटित जमीन पर धान की फसल लहलहा रही है।

#Ayodhya #Rammandir #Ramjanmabhoomi

ट्रस्ट में होंगे प्रगतिशील सोच के लोग-
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रस्ट का गठन राम मंदिर भूमि पूजन के बाद हो जाएगा। ट्रस्ट में प्रगतिशील सोच के लोग होंगे जो मस्जिद और अन्य निर्माण कार्यों के लिए संसाधन जुटा सकें। उन्होंने कहा जन सहयोग से पैसा एकत्र होगा या व्यक्तिगत स्तर पर। इस बारे में भी फैसला ट्रस्ट करेगा। उन्होंने कहा, मस्जिद, इस्लामिक रिसर्च सेंटर, अस्पताल और लाइब्रेरी के निर्माण के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड या अन्य किसी प्रमुख मुस्लिम संगठन का सहयोग की उम्मीद कम ही है। इस बीच बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी व स्थानीय लोगों ने मस्जिद के स्थान पर स्कूल व अस्पताल बनाए जाने की मांग है।
फिलहाल कृषि विभाग के पास जमीन
अयोध्या कस्बे से करीब 25 किमी दूर रौनाही थाने के पीछे धन्नीपुर गांव में सुन्नी वक्फ़ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए आवंटित पांच एकड़ ज़मीन फिलहाल कृषि विभाग के 25 एकड़ वाले एक फार्म हाउस का एक हिस्सा है। इस जमीन पर इस समय धान की फसल लहलहा रही है।
छह माह बीते अब सिर्फ जमीन देखी

#Dhannipur #supremecourt #Mosque

ज़मीन को लेकर और न ही मस्जिद बनाने को लेकर मुस्लिम समुदाय में कोई कोई उत्सुकता है। छह माह बीत चुके हैं। अभी तक वक्फ बोर्ड के लोग राजस्व अधिकारियों के साथ महज जमीन देखने आए थे। इस संबंध में सुन्नी वक्फबोर्ड के चेयरमैन ज़ुफर अहमद फारूक़ी का कहना है कि "ज़मीन मिलने के बाद कुछ तय होता, उससे पहले लॉकडाउन लग गया। अभी नाप-जोख भी ठीक से नहीं हुई है।

#Bhumipoojan #Babrimosque #Narendramodi

Category

🗞
News

Recommended