Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की बड़ी-बड़ी बाते तो हम हर दिन सुनते है, लेकिन इस बीच यूपी के स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर प्रश्न खड़े कर रहा है ये वायरल वीडियो। दरअसल, झांसी में एक कोरोना से पीड़ित मरीज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो झांसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की अव्यवस्था और बदहाली को दिखा रहा। बाद में उस मरीज की भी सही इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई।
झांसी के मउरानीपुर तहसील के रहने वाले संजय गेडा 15 दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज कराने के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। इस दौरान संजय की पत्नी और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज झांसी के ही बरुआसागर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। संजय गेडा ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेडिकल कॉलेज झांसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की उन्होंने पोल खोल दी है। इस मामले में अस्पताल के CMO डॉ. जी के निगम ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है, वो पूरे मामले की जांच करवाएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।

Category

🗞
News

Recommended