Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
विश्व में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है. भारत में भी कोरोना वायरस की गति तीव्र हो गई है. अब तो एक ही दिन में कोरोना के 50 हजार मामले तक सामने आने लगे हैं .दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना की असरदार वैक्सीन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. कई जगह यह प्रयास सफलता की ओर है. भारत सहित कई अन्य देशों में कोरोना वायरस वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल की स्टेज पर पहुंच गई है और वैज्ञानिक उम्मीद जता रहे हैं कि वायरस का टीका इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरुआत में बाजार में आ जाएगा .कोरोना का टीका तो संभवतः बन ही जाएगा ,मगर मानवीय बुराइयों के लिए विज्ञान भी अभी कोई टीका नहीं खोज पाया है. आज राजस्थान में एसीबी ने दो अलग-अलग ट्रैपिंग की कार्रवाई में एक बाबू और एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. हम आए दिन सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें पढ़ते और देखते रहते हैं .भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी एजेंसी की मौजूदगी और सजा का प्रावधान होने के बावजूद भी भ्रष्टाचारियों पर लगाम नहीं लग पा रही है .ऐसे में भ्रष्टाचार के स्थाई खात्मे की उम्मीद करना बेमानी है.देखिये इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं हमारे कार्टूनिस्ट सुधाकर

Recommended