Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। श्मशान घाट है मगर अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं, सड़क पर मुर्दे को रखकर कर देते हैं अंतिम संस्कार। शव यात्रा को ले जाने के लिए मजबूर ग्रामीण क्योंकि रास्ते है बेकार, पिछले 5 सालों से अधिक समस्या से जूझ रहे हैं। संबंधित अधिकारियों वे ग्राम प्रधान को शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही है कार्यवाही। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर श्मशान घाट के सौंदर्य करण कराने की की मांग है। उत्तर प्रदेश कें शामली में एक गांव ऐसा भी है, जहां पर श्मशान घाट होने के बावजूद भी मुर्दों का अंतिम संस्कार सड़क पर रखकर किया जाता है। आने जाने के लिए रास्ता भी बेकार है, जिसको लेकर लोगों को शव यात्रा को एक जोखिम भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई मर्तबा शिकायत करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान व अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली है। दरअसल आपको बता दें मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बझैडी का है। गांव में पिछले कई सालों से बने श्मशान घाट में एक भी मुर्दे का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है, क्योंकि गांव के अंदर बने श्मशान घाट में इस तरीके से गंदगी है और बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी है। जिसको लेकर श्मशान घाट तक मुर्दा ले जाया नहीं जा सकता है, जिस कारण ग्रामीणों को मजबूर होकर मुर्दे को श्मशान घाट के रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करने पर मजबूर होना पड़ता है। गांव वालों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत का समस्या के निस्तारण की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended