Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
एक अन्य हैल्पर के घर मिला मीटर, दुकान में लगा नया मीटर
- बीस हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोपी तकनीकी सहायक व मिठाई विक्रेता को जेल भेजा
- जेईएन व दूसरा हैल्पर भी एसीबी की जांच के दायरे में
जोधपुर.

बाड़मेर जिले के पादरू में हैयर सैलून दुकान से बिजली मीटर हटाने के बाद कार्रवाई न करने के बदले बीस हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोपी डिस्कॉम के हैल्पर (तकनीकी सहायक) व मिठाई विक्रेता को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। उधर, डिस्कॉम ने दुकान में नया मीटर लगा दिया। पुराना मीटर एक अन्य हैल्पर के मकान में मिलने से अब जेईएन व हैल्पर भी संदेह के दायरे में आ गए हैं।
ब्यूरो की विशेष विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार हैल्पर नवल किशोर मीणा व मिठाई विक्रेता भगवान प्रसाद उर्फ बाबूसिंह राजपुरोहित को यहां एसीबी मामलात की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

उधर, एसीबी की कार्रवाई के बाद डिस्कॉम ने पादरू स्थित चैम्पियन हैयर सैलून दुकान में बिजली का नया मीटर लगा दिया। पादरू स्थित जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता ने दुकान में जांच के दौरान बिजली का मीटर खोल दिया था और कार्रवाई न करने की एवज में हैल्पर नवलकिशोर ने बीस हजार रुपए मांगे थे। जांच के दौरान दुकान का पुराना मीटर डिस्कॉम के एक अन्य हेल्पर महेन्द्र के घर पर मिला। मीटर जब्त करने के बावजूद बिजली चोरी की वीसीआर न भरने या एफआइआर दर्ज न करने के चलते जेईएन व हैल्पर की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है। इनकी भी जांच की जा रही है। पादरू जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता का चार्ज दुर्गेश कुमार के पास है।

Category

🗞
News

Recommended