Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना महामारी ने जहाँ लोगो का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है तो वहीं भक्तो को भी भगवान से दूर कर दिया। लेकिन शहर में एक परिवार ऐसा भी है जो इस महामारी और आर्थिक हालातो के साथ भी अपनी सालो की परंपरा का निरवाह करते हुए इस वर्ष भी खजराना गणेश को अष्ट धातु से निर्मित भगवान सूर्यनारायण की राखी भेंट करने जा रहा है। पालरेचा बंधु द्वारा तैयार यह राखी 2 महीने में तैयार की गई है। जिसमे 10 से 12 लोगों ने इस राखी को आकार दिया हैं। अष्ट धातु से निर्मित भगवान सूर्य नारायण की राखी निर्माता पुण्डरीक एवं शान्तु पालरेचा ने बताया कि आज देश में जो वैश्विक महामारी फैली है उसी को ध्यान में रखते हुए हमने भगवान सूर्य नारायण की राखी तैयार की है। इस राखी से देश भर में यह संदेश भी दिया जाएगा कि जिस प्रकार अंधेरा होने पर अगले दिन फिर उजाला होता है, ठीक उसी प्रकार देश ओर शहर से यह वैश्विक बीमारी भी खत्म होगी और देश एक बार फिर अपनी आर्थिक स्तिथि में मजबूत होगा। खजराना गणेश को रक्षाबंधन के दिन बंधने वाली इस विशाल राखी के साथ ही पालरेचा परिवार देश ओर शहर में फैली इस वैश्विक महामारी से उभरने ओर जनजीवन फिर से अपने स्वरूप में आए, इसके लिए भी मंगल कामना करेगा। वही कोरोना महामारी को देखते हुए यह राखी मंदिर के पुजारियों को भेंट की जाएगी और मंदिर के पुजारी ही इसे भगवान को चढ़ाएँगे।

Category

🗞
News

Recommended