Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजस्थान में चल रहा राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच शुरू हुई सियासी लड़ाई का रुख अब राजभवन की तरफ हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार विधानसभा सत्र बुलाना चाह रही है. लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र उनके प्रस्ताव को बार बार वापस लौटा रहे हैं.
बुधवार को सरकार की ओर से तीसरी बार भेज गया विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल ने तीन बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए फिर से लौटा दिया. भले ही मध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. लेकिन राजस्थान में राज्य सरकार को बार-बार पूरक परीक्षा देनी पड़ रही है .अब देखना है कि इस परीक्षा में राज्य सरकार कब पास होती है.इस मुद्दे को कार्टून के माध्यम से दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं, कार्टूनिस्ट सुधाकर

Recommended