Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजसमंद.
यदि आप राजसमंद जिले में हैं व किसी ग्रामीण क्षेत्र में आए हैं और आपको शौचालय की तलाश है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं। आपको गुगल मैप के जरिए पता चल जाएगा कि आप शौचालय से कितनी दूर खड़े हैं। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता अपने नवाचार के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं नवाचार के बूते राजसमंद जिला पिछले दिनों स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सामुदायिक शौचालय के निर्माण में काफी समय तक पूरे देश में नम्बर एक पर काबिज रहा। इसी कड़ी में कुछ और नवाचार किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended