Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के कानपुर के संजीत यादव की हत्या के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजीत यादव का शव कानपुर पुलिस दस दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। वहीं शनिवार को कानपुर में संजीत यादव हत्याकांड में सस्पेंड चल रहे बर्रा इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों का हसीन उर्फ राजा कालिया के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने एक दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ ही निलंबित इंस्पेक्टर समेत तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। डीआईजी ने वायरल वीडियो की जांच एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल को दी। बताया जा रहा है कि निलंबित इंस्पेक्टर रणजीत राय के शादी की सालगिरह का वीडियो है। जिसका आयोजन थाना परिसर में ही किया गया था। इंस्पेक्टर के साथ तत्कालीन रामादेवी चौकी प्रभारी हरिओम गौतम और दरोगा अनिल कुमार त्रिपाठी डांस कर रहे थे। 

Category

🗞
News

Recommended