Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण पॉजिटिव आए मरीजो के निवास के क्षेत्रों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किए है। जिसके अनुसार शाजापुर नगर की लालपुरा निवासी 48 वर्षीय महिला एवं सिविल लाईन निवासी 47 वर्षीय पुरूष, शुजालपुर मंडी वार्ड 21 निवासी 23 वर्षीय पुरूष तथा अकोदिया मंडी वार्ड 08 निवासी 50 वर्षीय पुरूष के सेम्पल कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण इनके निवास स्थलों को ईपीसेन्टर घोषित करते हुए इसके आसपास के घरों से 30 मीटर की परिधी में आने वाले क्षेत्र को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जैन ने कन्टेनमेंट एरिया घोषित किया है। पॉजिटिव आए व्यक्तियों के निवास के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र की परिधी को बफरजोन बनाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended