शाजापुर- मामूली बात को लेकर शनिवार देर रात शहर के कसाईबाड़ा क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना। दोनों गुटों के लोग हुए घायल। जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार शाजापुर, शनिवार देर रात शहर के कसाईबाड़ा क्षेत्र में मामूली बात पर चाकूबाजी की घटना हो गई। उपरोक्त घटना में 4 लोग घायल हो गए जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शादाब और फिरोज अपने घर के बाहर बैठे थे तभी अरबाज और अमन आए और उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई, देखते ही देखते मामला बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। चाकूबाजी की घटना में शादाब, फिरोज, रईसा बी और फिरदोश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के अरबाज और अमन इस घटना में घायल हुए उनका भी उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने फिरोज की शिकायत पर अरबाज और अमन के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 327, 34 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैं। वही इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में स्थिति ना बिगड़े इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया।