Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अब ब्रेड की तरह कई दिनों तक सुरक्षित रहेगी रोटी
#रोटी #ब्रेड #सुरक्षित #Bread #Roti #HBTU #Kanpuruniversity #Healtheybread
कानपुर. एक दिन रोटी बनाइए कई दिन खाइए। जी हां, महिलाओं के लिए यह खुशखबर हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी यानी एचबीटीयू की तरफ से आई है। यहां के फूड टेक्नालॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने ऐसी रोटी तैयार की है जो ब्रेड की तरह कई दिन तक सुरक्षित रहेगी। साथ ही यह रोटी बूढ़े, बच्चों सभी को सेहतमंद भी रखेगी। जब जी में आए पैकेट खोलिए, रोटी निकालिए तवे पर गर्म कीजिए और ताजी रोटी जैसा स्वाद लीजिए। एचबीटीयू जल्द ही इस फार्मूले को पेटेंट करवाने जा रहा है। उसकी कई कंपनियों से बात भी चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बनी-बनायी रोटी बाजार में होगी।

Category

🗞
News

Recommended