Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
समाजवादी पार्टी और अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को विमान हादसे में मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की गई।

कन्नौज के सपा कार्यालय पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यहां बालक राम यादव, संजय दुबे, धर्मेंद्र, नावेद सभासद, ओसांक कुशवाहा, विराट मौर्य, इजहार मलिक, कुनाल यादव, शोभित दुबे, कल्लू शर्मा और अनुराग सभासद मौजूद रहे। इसी तरह पाल चौराहा कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घायलों के स्वस्थ होने की कामना भी की गई। अंकित पाल, रोहित यादव, कश्मीर पाल, शक्ति बघेल, इमरान अली, पप्पू पाल, मोहम्मद जकि आदि शामिल रहे।

Category

🗞
News

Recommended