Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सीतापुर. सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री अनिल राजभर और जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शनिवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। दोनो मंत्रियों ने पुलिस लाइन सभागार में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष द्वारा राम का नाम लेने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रावण ने भी अंतिम समय में भगवान राम के चरणों मे सिर रख दिया था इसलिए विपक्ष को मेरा यह सुझाव है कि राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट,अंत काल पछताओगे जब प्राण जाएंगे छूट।उन्होंने राम नाम की महत्ता पर जोर दिया। दोनो मंत्रियों ने सांकेतिक रूप से बाढ़ प्रभावित लोंगो को राहत किट भी वितरित की।


दोनो मंत्रियों ने पुलिस लाइन सभागार में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने बाढ़ को लेकर जनवरी से ही जो तैयारियां की थी उसी का परिणाम है कि इस बार अब तक पिछली बार की अपेक्षा दोगुनी बारिश हो चुकी है किन्तु कहीं कोई आपाधापी की स्थिति नही है,सरकार के सुझावों पर अमल करते हुए प्रशासन ने बाढ़ को लेकर उत्पन्न हुई स्थितियों पर बहुत बेहतर ढंग से काम किया है। उन्होंने कहा कि सूबे में योगी सरकार बनने से पहले 2017 तक भी बाढ़ आती थी लेकिन तब इसकी स्थिति काफी भयावह और नुकसानदेय होती थी लेकिन योगी सरकार बनने के बाद जो कदम उठाए गए हैं वह काफी सराहनीय है और जनता को इसका लाभ मिल रहा है।

Category

🗞
News

Recommended