Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में 23 सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोरोना को देखते हुए परीक्षा को लेकर प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले के जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल पीजी कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं। ए ब्लॉक में 500 तथा बी ब्लॉक में 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज को पांच-पांच सौ अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश हैं। वहीं इस दौरान अभ्यार्थियों की सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सारे अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान एक अभ्यर्थी का टंपरेचर थोड़ा ज्यादा आया, जिसके चलते उसे अलग जगह पर बैठाया गया है।


वहीं परीक्षा देने दूर-दूर से पहुंचे अभ्यर्थियों के अंदर कोरोना का डर साफ दिखा। उनका कहना है कि पेपर देना भी जरूरी है इसलिए वह सारी सावधानियों के साथ पेपर देने आ रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी भी ठीक से नहीं हो पाई है। ऐसे में पेपर देना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended