Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे में वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी सामाजिक संस्थान एवं सरकारी कर्मचारी ने ध्वजारोहण नहीं किया। इसके चलते ई-रिक्शा चालक ने खुद ही पुराने तिरंगे को साफ कर कर दोबारा से ध्वजारोहण किया। आपको बता दें कि कांधला कस्बे के वीर अब्दुल हमीद चौक पर शहीद वीर अब्दुल हमीद स्मारक है, जिस पर हर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया जाता है। मगर इस बार वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर किसी भी सामाजिक संस्थान एवं सरकारी कर्मचारी व किसी भी पार्टी के नेता ने ध्वजारोहण नहीं किया। 

Category

🗞
News

Recommended