Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आपसी कहासुनी में एक दोस्त नहीं अपने दोस्त को गोली से उड़ा दिया बताया गया है कि मृतक और आरोपी दोनों ही पक्के दोस्त थे सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हाल ही में ताजा घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित केबिन बी के नजदीक की है। बताया गया था कि दोनों ही शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला नेहरू नगर निवासी भूरे यादव और दिनेश परिहार की आपस में अच्छी मित्रता थी दोनों ही साथ साथ आते-जाते देखे जाते थे। विगत देर शाम दोनों ही दोस्तों के बीच कुछ खटपट हुई । बातों ही बातों में दौनों के बीच जमकर बहस और गरमागर्मी हुई जिसके चलते एक दोस्त भूरे यादव ने अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया आनन-फानन में घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरी परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सदर केश्वनाथ के साथ कोतवाल संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां से जायजा लेकर उन्होंने जिला चिकित्सालय का जायजा लिया और घटनाक्रम के बारे में जानकारी कर मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में तथा आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की गई है लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई कर रही है । पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दोनों ही दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे और शराब पीते समय आपस में विवाद हुआ तभी एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी।
इस मामले में जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड में थाना डॉ यूसुफ रिजवान ने बताया कि घायल को लाया गया था जिसे गोली लगी थी डॉक्टरी परीक्षा में उसे मृत घोषित किया गया। तो वहीं मृतक के भतीजे ने बताया कि दोनों ही दोस्ती थे दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था फिर भी भूमि यादव ने उनके चाचा को गोली मार दी।

Category

🗞
News

Recommended