Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
21 अगस्त, 2020 शुक्रवार को हरितालिका तीज व्रत है।पंचांगों के अनुसार इस दिन सूर्योदय 5:37 बजे व तृतीया तिथि संपूर्ण दिन होते हुए रात 1:59 बजे तक है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जल व्रत रहेंगी। चंद्रमा की स्थिति कन्या राशिगत है। भविष्य पुराण के अनुसार इस व्रत में द्वितीया तिथि के साथ चतुर्थी का निषेध है। तृतीया तिथि यदि चतुर्थी के साथ है तो ग्राह्य है। शुक्रवार को तृतीया का चतुर्थी के साथ संयोग होने से यही दिन व्रत के लिए मान्य रहेगा। इस व्रत में मुख्य रूप से गणेश सहित शिव-पार्वती का पूजन किया जाता है। जानें हरतालिका पारण शुभ मुहूर्त में कैसे करें पारण पूजा ।

#HartalikaTeej2020 #HartalikaTeejParanVidhi #HartalikaTeejParanMuhurat

Recommended