Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक
अभियान चलाकर पेंशन खातों की कमियां दूर करने के निर्देश
निदेशक ओपी बुनकर ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए
पालनहार योजना में बकाया प्रकरणों के निस्तारण का कार्य इसी माह पूरा करने के निर्देश
सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों में पीडि़त व्यक्ति की समस्या का निस्तारण करने पर जोर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अभियान चलाकर पेंशन खातों की कमियां दूर करेगा। इस संबंध में विभाग के संयुक्त शासन सचिव और निदेशक ओपी बुनकर ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विभाग के सभागार में विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों को कहा कि प्रदेश में 80 लाख पेंशनर्स सामाजिक सुरक्षा पेंशन से प्रतिमाह लाभान्वित हो रहे हैं लेकिन करीब सवा लाख पेंशनर्स ऐसे हैं जिनके खातों में त्रुटियों के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए जिलाधिकारी विशेष अभियान चलाकर इन्हें दुरुस्त किया जाए। गौरतलब है कि इस माह में ही ऐसे करीब साढ़े पंद्रह हजार खातों का दुरुस्तीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गत चार माह पूर्व प्रदेश में जनकल्याण के लिए लागू फ्लैगशिप योजनाओं में से चार योजनाएं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की हैं। इनमें मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, वृद्धजन एवं एकल नारी सम्मान पेंशन योजना तथा पालनहार योजना शामिल है। बुनकर ने पालनहार योजना में बकाया प्रकरणों के निस्तारण का कार्य इसी माह पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों में पीडि़त व्यक्ति से दूरभाष पर संपर्क कर उसकी समस्या का संवेदनशीलता से त्वरित निस्तारण करने पर जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त निदेशक (सतर्कता एवं प्रशासन), अतिरिक्त निदेशक (एससीएसपी),अतिरिक्त निदेशक (छात्रावास एंव छात्रवृत्ति), अतिरिक्त निदेशक (योजना), अतिरिक्त निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), अतिरिक्त निदेशक (पेंशन व पन्नाधाय), उपनिदेशक (प्रशासन), विभागीय योजनाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended