Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। जिले की विभिन्न तहसीलों में सोयाबीन की फसल में कई प्रकार की कीट एवं व्याधियों से पीड़ित होकर पीली नजर आ रही है। सोयाबीन की फसल में फफूंदजनित एथ्रेकनोज रोग, एरियल ब्लाईट की बीमारी एवं जड़ सड़न रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह, महिदपुर विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, घट्टिया के पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना ने आज महिदपुर एवं घट्टिया तहसील के कई ग्रामों में कृषि वैज्ञानिक श्री आरपी शर्मा एवं कृषि विभाग के उप संचालक श्री सीएल केवड़ा के साथ किसानों के खेतों में जाकर फसलों का अवलोकन किया तथा उन्हें इस रोग से बचाव के लिये किये जाने वाले उपायों सम्बन्धित जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अऋणी किसानों से आग्रह किया है कि वे आगामी 31 अगस्त तक फसल बीमा अवश्य करा लें, जिससे कि उन्हें फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई जा सके। महिदपुर तहसील में विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान व कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सबसे पहले ग्राम बरूखेड़ी में किसान श्री भरतलाल, भंवरलाल एवं बालूसिंह के खेत पर जाकर सोयाबीन की फसल का अवलोकन किया। यहां उन्होंने पाया कि फफूंद के कारण सोयाबीन की पत्तियां पीली पड़ गई है एवं यह रोग एक कोने से शुरू होकर एक या दो दिन में सम्पूर्ण खेत को लील रहा है। 

Category

🗞
News

Recommended